सुंदर नगर महावीर पब्लिक स्कूल, सुंदर नगर का CBSE 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत

सुंदर नगर: महावीर पब्लिक स्कूल, सुंदर नगर का CBSE कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय ने 100% परिणाम दर्ज कर शानदार सफलता प्राप्त की। इस वर्ष कुल 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें अधिकांश विद्यार्थियों ने 90% के आसपास अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्राप्त सूची के अनुसार, राधिका एवं कनिष्का ने 96%, अर्णव एवं लक्ष्य ने 95%, तथा रिधिमा ने 94.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त, अनेक विद्यार्थियों ने 85% से 90% के बीच अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
विषयवार परिणाम भी अत्यंत प्रभावशाली रहा—हिंदी में 27, अंग्रेज़ी में 25, गणित में 20, विज्ञान में 15, सामाजिक विज्ञान में 17 तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 30 विद्यार्थियों ने 85% से 90% तक अंक हासिल किए।
विद्यालय की प्रबंध निदेशक अनुराधा जैन ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण है तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share the news