
मंडी,
— पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज की बस्सी पंचायत में शराब की दुकान को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय महिलाएं ठेके के विरोध में सड़कों पर उतर आई हैं।
शनिवार को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस और ठेका संचालक की मौजूदगी में दुकान पर ताला जड़ दिया। महिलाओं का कहना है कि वे अपने क्षेत्र में शराब की दुकान किसी भी कीमत पर खुलने नहीं देंगी, क्योंकि इससे सामाजिक माहौल और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
प्रदर्शन के बाद महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मंडी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए इस शराब ठेके को तुरंत बंद किया जाए।
स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है और प्रशासन पर जल्द निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया है।





