#14 अक्तूबर को सोलन शहर के ठोडो मैदान में प्रियंका गांधी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली एतिहासिक होने जा रही है। *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 अक्टूबर 2022

#14 अक्तूबर को सोलन शहर के ठोडो मैदान में प्रियंका गांधी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली एतिहासिक होने जा रही है। *

Modi has nothing to do with people in the habit of just grabbing power : Gurkeerat

 हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि 14 अक्तूबर को सोलन शहर के ठोडो मैदान में होने वाली प्रियंका गांधी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली एतिहासिक होने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि रैली में प्रदेशभर के 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के भीतर होने वाली इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी उत्साहित है।

सोलन में आयोजित पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा ने चुनाव आयोग भी अपने हाथ में कर रखा है। प्रधानमंत्री की रैलियों के अनुसार ही प्रदेश आचार संहिता नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता तभी लगेगी जब भाजपा चुनाव आयोग को कहेगी। भाजपा छह माह से सरकारी तंत्र का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। अपना मकसद साधने के लिए भाजपा ने लूट मचा दी है। उन्होंने मांग उठाई कि जल्द से जल्द प्रदेश में आचार संहिता लगाई जाए।

प्रधानमंत्री के दौरों को लेकर कोटली ने कहा कि पीएम लगातार हिमाचल में दौरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ सत्ता हथियाने की आदत है। उन्हें जनता के मुद्दों से कोई फर्क नही पड़ता। जहां-जहां भी चुनाव होते हैं पीएम मोदी वहां डेरा लगाकर उसे अपना घर बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जितने मर्जी दौरे कर लें लेकिन भाजपा का मिशन रिपीट हिमाचल में नहीं होने वाला।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news