
सोलन : एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन के फार्माकोलॉजी विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन सोलन स्थित एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के एम.फार्म, फार्माकोलॉजी के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के परिणामों में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।एम.फार्म (फार्माकोलॉजी) प्रथम सेमेस्टर गीतांजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान एवं तमन्ना देवी ने तृतीय, रितिका एवं देवांश ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसके अलावा करुणा (छठा), अलिशा जोशी (आठवां) और नवीन शुक्ला (दसवां) स्थान पर रहे।एम.फार्म (फार्माकोलॉजी) तृतीय सेमेस्टर वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तासीन बट्ट एवं प्रिया दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अबरार अहमद, कुलप्रीत, लविशा, निकिता एवं साक्षी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





