
खबर अभी अभी ,
Kullu
पाम ब्लिस प्रॉपर्टी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रेव पार्टियों के कारण स्थानीय ग्रामीणों को अनेक गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन आयोजनों के दौरान क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ एवं वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं आपातकालीन सेवाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इसके अतिरिक्त देर रात तक तेज ध्वनि में बजने वाला संगीत आसपास के गांवों की शांति एवं सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। रेव पार्टियों के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन एवं उनके अवैध व्यापार की शिकायतें भी समय-समय घर सामने आती रही हैं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है तथा युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में इस विषय को लेकर गहरा रोष एवं चिंता व्याप्त है। आसपास के कई गांवों के लोग इन/गतिविधियों से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पाम ब्लिस प्रॉपर्टी में आयोजित होने वाली रेव पार्टियों की जांच करवाने तथा ऐसे आयोजनों पर उचित प्रतिबंध लगाने की कृपा करें। साथ ही भविष्य में बिना आवश्यक अनुमति एवं नियमों के विरुद्ध होने वाले किसी भी आयोजन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।





