मंडी पुलिस को बड़ी सफलता, घोषित अपराधी गिरफ्तार

खबर अभी अभी ,
फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडी पुलिस की PO (घोषित अपराधी) सेल ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 12 जून 2026 को घोषित अपराधी नीरज शर्मा को राम नगर, मंडी से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) मंडी द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दर्ज एक मामले में 31 दिसंबर 2025 को घोषित अपराधी करार दिया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
मंडी पुलिस ने कहा है कि फरार एवं घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून से बचने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को न्याय के दायरे में लाया जा सके।
⚖️ कानून से ऊपर कोई नहीं।
🚔 मंडी पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Share the news