
खबर अभी अभी
शिमला 12 जून शिमला इंटरनेशनल समर फेस्टिवल 2026 का 12 जून को भव्य समापन हुआ। फेस्टिवल के आखिरी दिन देशभर से आए हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ शिमला में उमड़ पड़ी। पूरे दिन शहर के विभिन्न कार्यक्रम स्थलों और बाजारों में लोगों का सैलाब देखने को मिला, जिससे शिमला पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। समापन समारोह की मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक जस्सी गिल की शानदार लाइव प्रस्तुति रही। जस्सी गिल ने अपने लोकप्रिय गीतों से देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिस पर मौजूद लोग झूमते और गुनगुनाते नजर आए। भारी जनसैलाब, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ शिमला इंटरनेशनल समर फेस्टिवल 2026 का यादगार समापन हुआ।





