
खबर अभी अभी ,
सोलन कंडाघाट ,
उपमंडल की पर्यटन नगरी चायल में रविवार को ऐतिहासिक सिद्ध बाबा मेला पारम्परिक पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी राजमाता प्रनीत कौर ने बतौर मुख्यातिथि इस मेले को शरू करने की प्राचीन रस्म पुरी की। उनके साथ राजयसभा सीट शिमला की पूर्व सांसद और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बिमला कश्यप बतौर वशिष्ठ अतिथि उपस्थित रही। दोनों ने संयुक्त रूप से सिद्ध बाबा का ध्वजारोहन करके देश, प्रदेश और चायल क्षेत्र के लोगों की सुख, शान्ति
तीन दिवसीय मेले के उद्घाटन पर मंदिर परिसर में महंत श्री श्री 1008 शम्भू भारती के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने कई जगह चायल बाजार से सिद्ध बाबा मंदिर के रास्ते में छबील, चाय पकोड़े के भंडारे लगाए। यह मेले चायल से दो किलोमीटर दूर सिद्ध मंदिर में शुरू हुआ जो आज से तीन दिन तक चायल बाजार में आयोजित होगा। मेला कमेटी के प्रधान पंकज और मेला कमेटी के सभी सदस्यों ने सिद्ध मंदिर में उद्घाटन के बाद चायल में खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए। मेले के दूसरे दिन प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।
समापन समारोह में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यातिथि और सांसद सुरेश कश्यप वशिष्ठ अतिथि होंगे। मेले में दंगल, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं, रस्साकशी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण रहेंगे । वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बॉयज़ वर्ग में विजेता टीम को 21हजार, उपविजेता टीम को 15 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। गर्ल्स वर्ग में विजेता टीम को 11हजार और उपविजेता टीम को 8हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।





