
खबर अभी अभी ,
विश्व विख्यात शक्तिपीठ Shri Naina Devi Temple के समीप शेरांवाली गेट के पास वार्ड नंबर-4 में दुर्गा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा जेष्ठ मंगलवार के अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं तथा स्थानीय ग्रामीणों के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई।
भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पारंपरिक बिलासपुरी धाम का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आस्था और सेवा भावना के तहत प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से सराहनीय पहल बताया।
रिपोर्ट: ललित औजला, श्री नैना देवी जी।





