
खबर अभी अभी
धर्मशाला:
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक (Supplementary) परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 जुलाई तक तथा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।
सभी परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। बोर्ड ने विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने और समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।





