गैस गोदाम के पास ट्रैफिक जाम पर सख्त हुए एसडीएम, बुजुर्ग उपभोक्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता

खबर अभी अभो ,
🛢️ करसोग में एलपीजी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अहम बैठक 🚦

करसोग में एलपीजी उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एसडीएम गौरव महाजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस एजेंसी प्रबंधन और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

🚗 गैस गोदाम के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त
एसडीएम ने निर्देश दिए कि गैस गोदाम के समीप लगने वाले जाम से निपटने के लिए पार्किंग क्षेत्र चिन्हित किए जाएं। साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

👴 बुजुर्ग एलपीजी उपभोक्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता
एसडीएम ने गैस एजेंसी प्रबंधन को वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्ग उपभोक्ताओं के लिए अलग व्यवस्था करने तथा गैस वितरण सेवाओं में उन्हें प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों से भी गैस सिलेंडर रिफिल करवाने से पहले एजेंसी से संपर्क करने की अपील की, ताकि उनकी सुविधा के अनुसार व्यवस्था की जा सके।

🤝 बैठक में उपभोक्ता सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और गैस वितरण प्रणाली को अधिक सुचारू बनाने पर भी चर्चा की गई।

Share the news