राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पांच लोगों पर एफआईआर तय, जांच में आएगा नया मोड़

खबर अभी अभो ,
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में अब कार्रवाई की राह साफ हो गई है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना तय माना जा रहा है। अब तक इस प्रकरण में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन जांच और शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

मामले ने क्षेत्र में काफी चर्चा बटोरी है और श्रद्धालुओं के बीच भी इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच और तेज होने की संभावना है।

👮‍♂️ पुलिस और संबंधित विभाग मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Share the news