
खबर अभी अभी
शिमला
नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार 🚔
जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 178 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक संगठित नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना रामपुर पुलिस ने एनएच-05 पर नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों से 25 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब से जुड़े दो अन्य तस्करों नवदीप मेहता और सचिन गौर को भी गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरी ओर, न्यू शिमला पुलिस ने कनलोग क्षेत्र के एक होमस्टे में छापेमारी कर 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मोहाली निवासी गुरुवचन उर्फ गुरु को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 162 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी एक संगठित नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। शिमला पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
#ShimlaPolice #DrugBust #ChittaRecovery #HimachalPolice #AntiDrugCampaign #BreakingNews #ShimlaNews #HimachalNews #KhabarAbhiAbhi 🚔⚖️





