
#हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए जिले ऊना के वीरवार को भाजपा के दो और कांग्रेस का एक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे *
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अक्टूबर 2022
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए जिले ऊना के वीरवार को भाजपा के दो और कांग्रेस का एक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा के गगरेट से उम्मीदवार राजेश ठाकुर और चिंतपूर्णी से बलबीर सिंह, जबकि कांग्रेस की ओर से हरोली विधानसभा क्षेत्र से मुकेश अग्निहोत्री अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
मुकेश अग्निहोत्री हरोली मैदान वीरवार सुबह 10:00 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, चिंतपूर्णी से विधायक बलबीर सिंह 11:00 बजे देवी मंदिर अंब में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे यहां से रैली के रूप में नामांकन पत्र भरने जाएंगेे। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश ठाकुर बतौर भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन वीरवार को दाखिल करेंगे। वह सुबह कलोह में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
उधर, जिला ऊना की पांचों सीटों में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन भी किसी नेता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। अब प्रमुख दलों के टिकट घोषित होने के बाद वीरवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का दौर शुरू होगा। बता दें कि कांग्रेस के टिकट आवंटन के फेर में ऊना जिला की तीन सीटें कुटलैहड़, गगरेट और चिंतपूर्णी फंसी हुई हैं। जबकि भाजपा में एक सीट हरोली पर पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में यहां से फिलहाल नामांकन दाखिल करने को लेकर दोनों प्रमुख दलों के दावेदार असमंजस में है।
टिकट की आधिकारिक घोषणा के साथ ही इन सीटों से नामांकन पत्र की प्रक्रिया होगी। हालांकि अभी तक आजाद और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी किसी भी सीट पर अपना नामांकन पत्र नहीं भरा है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले तीन दिनों में कोई भी नामांकन पत्र नहीं मिला है।





