सोलन में साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, 300 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक उपशीर्षक:

सोलन, 06 अगस्त 2026।

बढ़ते साइबर अपराध और नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए लायंस क्लब सोलन वैली द्वारा गुरुवार को सोलन में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांश सिंगल ने की। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के करीब 300 विद्यार्थियों को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों और संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी गई।

अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांश सिंगल, लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष रमेंद्र बावा तथा विनीत राय सूद ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को साइबर अपराध और नशे के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी शुरुआत से ही इन विषयों के प्रति सजग होंगे तो वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे और समाज को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी को नशे और साइबर अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सके।

Share the news