नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में विधायक रणधीर शर्मा ने शुरू की पैदल तिरंगा यात्रा

12/8/2026
बिलासपुर
खबर अभी अभी

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में विधायक रणधीर शर्मा ने पैदल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा की शुरुआत पंचायत घवांडल से हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लोगों और मतदाताओं ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा घवांडल से बड़ोह, जनाली (टरवाड़), स्वाहन, स्वारघाट होते हुए बेहल पंचायत पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान विधायक रणधीर शर्मा ने लोगों को तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

यात्रा के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद भी किया और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का पर्व देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, इसलिए इसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए।

यात्रा के समापन के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक रणधीर शर्मा ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ 15 अगस्त के कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से आयोजित करने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Share the news