कुमारहट्टी में सोलन ब्लॉक का पंच सम्मेलन, विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने की शिरकत

खबर अभी-अभी | 19 अगस्त 2026 | कुमारहट्टी, सोलन

सोलन ब्लॉक का पंच सम्मेलन बुधवार को कुमारहट्टी स्थित वीरभद्र कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। सम्मेलन में कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कुमारहट्टी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया।

सम्मेलन में सोलन ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों से बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य शामिल हुए। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।

पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में बीडीओ सोलन मंजुला कंवर ने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा पंचायत स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ग्रामीण विकास में पंचायतों की भूमिका अहम

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने पंचायत प्रतिनिधियों से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित किया जा सकता है।

सम्मेलन के दौरान पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share the news