गंगोत्री हाईवे पर ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर पलटा, 17 यात्री सवार

24 अगस्त, 2026 | खबर अभी-अभी | उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ के पास रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर ही पलट गया। वाहन में कुल 17 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर UK-14 PA 5006 बताया गया है। यात्रियों के राजस्थान या गुजरात निवासी होने को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि के बाद यात्रियों के राज्य से संबंधित जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Share the news