चुराह की सड़कों को लेकर हंसराज ने उठाए सवाल, मंत्री ने कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन

खबर अभी अभी | 24 अगस्त, 2026 | शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चुराह विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का मुद्दा विधायक हंसराज ने उठाया। उन्होंने कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र काफी विस्तृत है और कई गांव अब भी बेहतर सड़क संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हंसराज ने पूछा कि भल्लीघराट-नेला सड़क को जुंगराहर, हुंदूंड, रैला और अन्य गांवों से कब तक जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कल्हेल से शिंड तक मुख्य सड़क लंबे समय से स्वीकृत है, लेकिन अभी तक इस कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है।

गिफ्ट डीड तैयार करने के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित लोग गिफ्ट डीड तैयार करें, इसके बाद सड़क निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि सरकार वर्तमान में प्रदेशभर में करीब 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण पर काम कर रही है। भल्लीघराट-नेला सड़क को जुंगराहर, हुंदूंड और रैला से जोड़ने के लिए ग्रामीणों द्वारा गिफ्ट डीड उपलब्ध कराए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग हर डिविजन में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास कर रहा है और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। बरसात समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्यों को गति दी जाएगी।

Share the news