मंडी के चिराग भानु सिंह बनेंगे हिमाचल हाईकोर्ट के नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

27 अगस्त 2026 | खबर अभी अभी | मंडी

मंडी जिले के लिए यह गौरव की बात है कि न्यायिक सेवा में अपनी पहचान बनाने वाले चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी मिल गई है।

चिराग भानु सिंह की हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति को न्यायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति की खबर से मंडी जिले में खुशी का माहौल है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब उनकी नियुक्ति से जुड़ी आगामी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। चिराग भानु सिंह के हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनने से मंडी जिले का नाम न्यायिक क्षेत्र में एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है।

Share the news