कंडाघाट-चायल चौक के समीप गड्ढा भरकर लगाई सिर्फ ‘मरहम’

29 अगस्त 2026 | खबर अभी अभी | कंडाघाट (सोलन)

कंडाघाट। कंडाघाट-चायल चौक के समीप सड़क पर पड़े गड्ढे को भरने की कार्रवाई तो की गई, लेकिन अब यह काम महज खानापूर्ति नजर आ रहा है। गड्ढे में डाला गया तारकोल दोबारा धंस गया है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात के समय यहां राहगीरों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गड्ढे की सही तरीके से मरम्मत कर इसे पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो और किसी हादसे की आशंका को टाला जा सके।

Share the news