
31 अगस्त 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। फिलफॉट फोरम सोलन की ओर से रविवार को वार्षिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट चेयरमैन भेदराम वर्मा की अध्यक्षता में सोलन के सलोगड़ा के समीप किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के करीब 80 पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फोरम के सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फिलफॉट फोरम के चेयरमैन विपुल गोयल के पिता 94 वर्षीय नगर मल गोयल ने पहला पौधा रोपकर किया।
इस अवसर पर 94 वर्षीय नगर मल गोयल की उपस्थिति को फिलफॉट परिवार के सदस्यों ने विशेष और प्रेरणादायक बताया। आयोजकों ने कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहता है।
पौधों की देखभाल भी जरूरी
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर फिलफॉट फोरम के अध्यक्ष विजय पुरी ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि फिलफॉट फोरम भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
ये सदस्य रहे मौजूद
पौधारोपण कार्यक्रम में कुल राकेश पंत, चेयरमैन विपुल गोयल, जनरल सेक्रेटरी राजीव उप्पल, राजिंदर शर्मा, धर्मपाल शर्मा, मनोज गुप्ता, रविंदर कंवर पाल, प्रतीक गोयल, अशोक गग्गट, सीमा पुरी, नीलम राणा, रोहिणी सूद, रक्षा, प्रभा शर्मा, अनिता, हिमानी, नवी और मोहिनी सहित फोरम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फिलफॉट फोरम की ओर से कार्यक्रम में सहयोग देने और उपस्थित रहने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।





