‘Built to Innovate’ थीम के साथ एलआर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

17 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। एलआर ग्रुप के संस्थान एलआर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘Built to Innovate’ रही, जो विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और नई संभावनाओं के प्रति उत्साह को दर्शाती रही। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शची सिंह, प्रोफेसर डॉ. अनंत राम और अकाउंट ऑफिसर मनोज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. पी.पी. शर्मा ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शची सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ प्रतिभा, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के लिए अपनी क्षमताओं को पहचानने, नए विचार विकसित करने और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

प्रिंसिपल प्रो. डॉ. पी.पी. शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने कौशल को निखारने और नवाचार के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

अंशुमन बने Mr. Fresher, अन्हा अंसारी को Ms. Fresher का खिताब

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा और मंच पर प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न खिताब प्रदान किए गए। Mr. Fresher का खिताब अंशुमन ने हासिल किया, जबकि Ms. Fresher का खिताब अन्हा अंसारी को मिला।

वहीं Mr. Personality का खिताब सुजल और Ms. Personality का खिताब तानिया को प्रदान किया गया।

फ्रेशर्स पार्टी नए विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिवार से जुड़ने, सहपाठियों से परिचित होने और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन खुशी और यादगार पलों के साथ हुआ।

Share the news