
19/09/2026
खबर अभी अभी
शिमला
एसडीपीओ चौपाल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
चौपाल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 को एसडीपीओ चौपाल द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल, नेरवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के लगभग 85 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ संवाद एवं इंटरैक्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। एसडीपीओ चौपाल ने विद्यार्थियों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों की ओर से पूछे गए सवालों पर भी चर्चा की गई।







