बड़ी खबर: हिमाचल प्रदेश में बन सकते हैं नए जिले, सरकार ने गठित की चार सदस्यीय समिति

14 अक्टूबर 2026 | खबर अभी अभी | हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में नए जिले बनाने की संभावनाओं को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। इस संबंध में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

समिति को अगले छह महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। रिपोर्ट में सामने आने वाली सिफारिशों के आधार पर नए जिलों के गठन को लेकर आगे की दिशा तय हो सकती है।

फिलहाल, नए जिलों के गठन पर अंतिम फैसला होना बाकी है। अब सबकी निगाहें समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Share the news