रामपुर में बिना लाइसेंस पटाखे भंडारित करने पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज

28 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | रामपुर (शिमला)

त्योहारी सीजन के दौरान पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए शिमला पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना रामपुर की टीम ने तलई क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस पटाखे भंडारित करने के आरोप में एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को पुलिस थाना रामपुर की टीम नोगली क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रामपुर निवासी दीपक बंसल ने तलई स्थित अपनी दुकान में पटाखे अवैध रूप से भंडारित कर रखे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान दुकानदार से पटाखों के भंडारण के लिए वैध लाइसेंस या अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने इस मामले में अभियोग संख्या 119/2026, दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की आगामी जांच जारी है।

Share the news