लाहौल-स्पीति पुलिस के जवानों ने ली तंबाकू सेवन न करने की शपथ

5 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | लाहौल-स्पीति

तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाहौल-स्पीति पुलिस ने जागरूकता पहल की। इसके तहत जिला पुलिस के सभी कर्मचारियों को ‘तंबाकू को कहें ना’ (Say No to Tobacco) की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सिगरेट, बीड़ी, गुटखा सहित सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने और स्वयं को तंबाकू मुक्त रखने का संकल्प लिया।

पुलिस कर्मियों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, युवाओं और आमजन को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया।

लाहौल-स्पीति पुलिस की इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुंचाना और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है।

Share the news