
4 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | बिलासपुर

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने डियारा सेक्टर में कार्रवाई करते हुए एक घर से नशीली दवाइयों के 60 कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस चौकी सिटी बिलासपुर की टीम ने यह कार्रवाई 4 नवंबर को की।
पुलिस के अनुसार, डियारा सेक्टर स्थित मकान नंबर 50, वार्ड नंबर 8 में राहुल किशोर (30) और उसके छोटे भाई विशाल किशोर (27) के घर की तलाशी ली गई। दोनों अजय किशोर के पुत्र और इसी पते के निवासी हैं। तलाशी के दौरान Pregabalin Capsules IP 300 MG (PRAGNEX-300) के कुल 60 कैप्सूल बरामद हुए।
बरामद कैप्सूल को ड्रग इंस्पेक्टर ने नियमानुसार सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





