#प्रियंका गांधी वाड्रा नगरोटा बगवां में आज एक चुनावी रैली को करेंगी संबोधित *

नगरोटा बगवां में गरजेंगी प्रियंका गांधी, मां ज्वाला का आशीर्वाद लेकर हुईं रवाना

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगी।

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में दिव्य ज्योतियों के दर्शन करतीं प्रियंका गांधी।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 04 नवंबर 2022

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नगरोटा बगवां में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में माथा टेका। मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर अधिकारी ने उन्हें मां की चुनरी भेंट की। इसके बाद वे नगरोटा बगवां के लिए रवाना हुईं। नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आरएस बाली ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रियंका गांधी आज नगरोटा बगवां का दौरा करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा स्व. जीएस बाली के विकास कार्यों को श्रद्धांजलि है। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां देश का एकमात्र ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है जहां एक ही निर्वाचन क्षेत्र में सरकारी इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई, फार्मेसी और तकनीकी कॉलेज मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का कांगड़ा जिले का यह पहला दौरा है। वह नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगी।

Share the news