#भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र नड्डा बोले- हर वर्ग का रखा ध्यान *

Himachal Election 2022 Live HP Vidhan Sabha Chunav Date Party Candidate List Manifesto Update in Hindi

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 6 नवंबर 2022

हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर इस समय रैलियों का दौर चर रहा है। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिग होगी। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां कड़ी मेहनत से लगी हैं।

भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया

भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ नाम दिया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया गया था। राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव बक्से भी रखे। हरेक वर्ग के चाहे वह किसान, महिला, व्यापारी, सैनिक, बुद्धिजीवी हों, इनके सुझाव ऑनलाइन  मिले। 25 हजार से ज्यादा सुझाव दोनों माध्यमों से मिले हैं। महत्वपूर्ण सुझाव समाहित किए गए हैं। संकल्प पत्र – 2022 की लॉचिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्राकश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पांडे समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

नई पर्यटन नीति बनाने की घोषणा

पांच वर्षों में 5,000 किलोमीटर सड़कें बनाने, टैक्सी परमिट अवधि 15 साल करने और नई पर्यटन नीति बनाने की भी घोषणा की। न्यूनतम मजदूरी को 350 के बजाय 500 रुपये करने, नौकरियों के विज्ञापन जारी करने के छह माह के भीतर नियुक्तियां करने को भर्ती विधान बनाने की घोषणा की है। पशुपालकों से रोजाना 10 लीटर दूध और दो रुपये किलो गोबर खरीद कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का दावा किया है।

कांग्रेस ने दस गारंटियों को भी दोहराया

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रतिज्ञा पत्र जारी किया। दस गारंटियों को भी दोहराया है। भाजपा सरकार के अंतिम छह माह के फैसलों पर पुनर्विचार करने का भी एलान किया है। राजनीतिक आधार पर किए तबादले रद्द करने और विभागों में फंक्शनल पोस्ट तीन माह में भरने का फैसला लिया है। एपीएल परिवारों को भी बीपीएल की तर्ज पर राशन देने, बीपीएल सूची को अपडेट करने, प्रतिमाह 300 यूनिट निशुल्क बिजली, ग्रामीण सड़कें बनाने को भू अधिग्रहण कानून लागू कर भू स्वामियों को चार गुना मुआवजा देने का फैसला लिया है।

कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र 2022

हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने पर कांग्रेस सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करेगी। पहले वर्ष ही एक लाख नौकरियां, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देंगे और बुजुर्गों को चार वर्ष में एक बार तीर्थ यात्रा करवाएंगे। शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला से कांग्रेस ने 51 पन्नों के जारी किए प्रतिज्ञा पत्र में 31 योजनाओं का उल्लेख कर प्रदेश के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का वचन दिया है।

भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, नड्डा बोले- हर वर्ग का रखा ध्यान

हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर इस समय रैलियों का दौर चर रहा है। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिग होगी। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां कड़ी मेहनत से लगी हैं।

Share the news