#AIIMS में चार साल के मरीज बच्चे की थाली में मिला मरा हुआ कॉकरोच, मां ने कहा- मैं बाहर से खाना अफोर्ड नहीं कर सकती*

all india institute of medical sciences aiims delhi cockroach

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 नवंबर 2022

देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक बड़ी लापरवाही सामने आई। दरअसल, एम्स में मरीज को परोसी गई दाल में एक कॉकरोच मिला जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना तब सामने आई जब एक ट्विटर यूजर ने मरीज की दाल में मिले कॉकरोच की तस्वीरों के साथ इसका विवरण साझा किया। ट्वीट में दावा किया गया है कि चार साल के बच्चे को परोसी गई दाल में कॉकरोच मिला।   यूजर ने ट्वीटकर बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में दयनीय और भयावह स्थिति- पेट की प्रमुख सर्जरी के बाद पहले भोजन के रूप में 4 साल के बच्चे को ‘कॉकरोच दाल’ परोसना अचंभित करने वाला है।

वहीं, चार साल के मरीज की मां ने कहा कि बच्चे की सर्जरी के बाद यह उसका पहला खाना था जिसमें कॉकरोच मिला। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की यह तीसरी सर्जरी थी। मैंने जब कॉकरोच को देखा तो मैं हैरान रह गई  और इस बारे में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ को बताया। इसके बाद खाना पड़ोसने वाले विभाग ने कई बार इसके लिए माफी मांगी।  उन्होंने कहा कि खाना देखने के बाद मैंने क्लाउड किचन से ऑर्डर किया जो एम्स के खाने से कहीं बेहतर था।

Share the news