
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 नवंबर 2022
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन द्वारा “स्त्री शक्ति दिवस”(रानी लक्ष्मबाई जयंती) को himachal institute of education में जोरों शोरों से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर इंस्टिट्यूट में पोस्टर मेकिंग, मेहंदी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर मनीषा जी उपस्थित रही उन्होंने कहा हमे रानी लक्ष्मी बाई,रानी दुर्गावती,रानी अहलिया जैसी वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाइए ।
इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह दिवस रानी लक्ष्मीबाई के साहस एंवम शौर्य की सराहना करने हेतु मनाया जाता है। रानी लक्ष्मीबाई जी का जीवन हर स्त्री के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।






