#ट्विटर-फेसबुक-अमेजन के बाद गूगल में भी छंटनी! अल्फाबेट 10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी*

after twitter facebook amazon layoffs in google too alphabet will lay

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 नवंबर 2022

गूगल की मूल कंपनी, अल्फाबेट भी अब मेटा, अमेजन, ट्विटर के नक्शेकदम पर चल निकली है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी भी अब अपने 10,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी वर्क फोेर्स को 6 प्रतिशत तक घटाने जा रही है। इसके तहत सबसे पहले “खराब प्रदर्शन करने वाले” कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

द इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने खराब कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए एक नई रैंकिंग और प्रदर्शन सुधार योजना शुरू की है। इसके तहत कंपनी के राडार पर आए 10,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रहा है। इससे पहले टेक फर्म मेटा, अमेजन और ट्विटर भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकालने का ऐलान कर चुके हैं।

फिलहाल 1.87 लाख है गूगल की वर्कफोर्स

अल्फाबेट के पास लगभग 187,000 कर्मचारियों का कार्यबल है। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) फाइलिंग के अनुसार, पिछले साल एक अल्फाबेट कर्मचारी के लिए औसत मुआवजा लगभग 295,884 डॉलर था। अल्फाबेट ने तीसरी तिमाही (Q3) में 13.9 बिलियन डॉलर का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो कि एक साल पहले की तुलना में 27 प्रतिशत कम है, जबकि वैश्विक मंदी और मंदी की आशंकाओं के बीच राजस्व 6 प्रतिशत बढ़कर 69.1 बिलियन डॉलर हो गया।

अगले साल की शुरुआत से मिलेगी पिंक स्लिप

रिपोर्ट में कहा गया है, “एक नई पर्फोर्मेंस इंप्रूवमेंट सिस्टम प्रबंधकों को अगले साल की शुरुआत में कमजोर प्रदर्शन करने वाले हजारों कर्मचारियों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है। प्रबंधक रेटिंग का उपयोग उन्हें बोनस और स्टॉक ग्रांट देने से बचने के लिए भी कर सकते हैं।” नई प्रणाली के तहत, प्रबंधकों को व्यवसाय के लिए उनके प्रभाव के संदर्भ में 6 प्रतिशत कर्मचारियों, या लगभग 10,000 लोगों को कम प्रदर्शन करने वालों के रूप में वर्गीकृत करने के लिए कहा गया है।

Share the news