#आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ तैयार करेंगे नए चक्की पुल का डिजाइन*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 दिसंबर 2022

निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन में चक्की दरिया में पुराने पुल के साथ एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव है। चक्की  पुल के बचाव के लिए और यहां बनने वाले नए पुल के लिए कैसा डिजाइन बनना चाहिए, इस बारे में आईआईटी रुड़की की एक विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया है।

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्की खड्ड पर बनने वाले नए पुल का डिजाइन आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ तैयार करेंगे। इसके लिए सोमवार को आईआईटी रुड़की की टीम ने मुआयना किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नए पुल के डिजाइन तैयार करने के लिए जरूरी जानकारी जुटाई। निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन में चक्की दरिया में पुराने पुल के साथ एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव है। चक्की  पुल के बचाव के लिए और यहां बनने वाले नए पुल के लिए कैसा डिजाइन बनना चाहिए, इस बारे में आईआईटी रुड़की की एक विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया है। विशेषज्ञ अपना सुझाव लगभग दो माह में देंगे। इन सुझावों के आधार पर एनएचएआई यहां नया पुल बनाएगी।

उन्होंने बताया कि चक्की सड़क पुल के बचाव के लिए इस टीम के सुझाव पर जल्द कार्य आरंभ किया जाएगा।  इस अवसर पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सूरजेवाला, आईआईटी रुड़की से प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद ओहजा, प्रो. हरि प्रसाद, एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज, आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान आईआईटी रुड़की के बिशेषज्ञों ने चक्की सड़क पुल व चक्की खड्ड का दौरा कर गहन निरीक्षण किया और सबंधित अधिकारियों से पुल की स्थिति और चक्की खड्ड के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं, इस बारे एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला ने बताया कि चक्की सड़क पुल के बचाव के लिए और यहां बनने वाले नए पुल के लिए कैसा डिजाइन बनना चाहिए, इस बारे में आईआईटी रुड़की की एक टीम ने निरीक्षण किया है। विशेषज्ञ लगभग दो माह में अपना सुझाव देंगे। इसी के आधार पर एनएचएआई यहां नया पुल बनाएगी।

Share the news