CM के बयान पर सांसद सुरेश कश्यप का पलटवार बोले : कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह की तरफ था निशाना।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 अगस्त 2023

शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि हिमाचल के सांसद प्रदेश की आवाज को संसद में उठाने में नाकामयाब रहे है।

नाहन में में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने इस बयान के जरिए कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह पर  निशाना साधना चाहते थे और बेवजह भाजपा सांसदों पर भी आवाज ना उठाने के आरोप लगा रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने बार-बार केंद्र में यह आवाज उठाई है और यही कारण है कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय में आर्थिक मदद प्रदान की है । उन्होंने कहा कि खुद उन्होंने संसद में यह प्रश्न इस बार उठाया था मगर संसद कार्रवाई न चलने के कारण इस पर कोई प्रतिक्रिया मौखिक तौर पर नहीं दे पाए।

सांसद कश्यप ने यह भी कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हो रही नुकसान को लेकर खुद प्रधानमंत्री गंभीर है और केंद्र के में मंत्री व पार्टी नेता लगातार हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और लोगों को हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगर चाहते तो वह सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी से सहयोग की अपील करते मगर मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया और खुद सरकार राहत देने में सफल नहीं हो पाई। सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में लगातार वह आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और हर संभव मदद प्रभावितों को प्रदान कर रहे हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news