Himachal: फ्लाइट बुकिंग छह माह पहले करवाएं या एक दिन पहले, लगेगा एक ही किराया, जानें नई व्यवस्था

खबर अभी अभी
हिमाचकल,

शिमला रूट पर एलायंस एयर ने खत्म की डायनेमिक प्राइसिंग

Alliance Air ने हिमाचल आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए शिमला रूट पर डायनेमिक प्राइसिंग व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब दिल्ली-शिमला, शिमला-दिल्ली, शिमला-धर्मशाला और धर्मशाला-शिमला रूट पर टिकट का किराया बुकिंग के समय के अनुसार नहीं बदलेगा।

अब अंतिम समय में नहीं बढ़ेगा किराया
छह महीने पहले या एक दिन पहले बुकिंग पर रहेगा समान किराया

नई व्यवस्था के तहत यात्री चाहे छह माह पहले टिकट बुक करें या उड़ान से एक दिन पहले, उन्हें समान किराया ही देना होगा। पहले डायनेमिक प्राइसिंग के कारण अंतिम समय में टिकट बुक कराने पर यात्रियों को कई गुना अधिक किराया चुकाना पड़ता था।

मौसम खराब होने पर यात्रियों को मिलेगा फायदा
फ्लाइट रद्द होने पर नहीं देना पड़ेगा महंगी टिकट का बोझ

शिमला एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने की स्थिति में फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को अगले दिन की महंगी टिकट खरीदने की समस्या से राहत मिले

Share the news