SFI संजौली इकाई का सम्मेलन सम्पन्न, गोल्डी अध्यक्ष और हेमांशु सचिव निर्वाचित

24 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | शिमला।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की संजौली इकाई का सम्मेलन 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन SFI शिमला जिला सचिव कामरेड पवन ने किया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और महाविद्यालय में विद्यार्थियों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय नई इकाई कमेटी का चुनाव किया गया। नई कमेटी में कामरेड गोल्डी को अध्यक्ष तथा कामरेड हेमांशु को सचिव चुना गया। कामरेड सौरव, कामरेड रंजिता और कामरेड रोहित को उपाध्यक्ष, जबकि कामरेड मितेश, कामरेड स्नेहा और कामरेड समीर को सह सचिव चुना गया।

SFI की ओर से कहा गया कि संगठन संजौली महाविद्यालय में छात्र मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहा है और आगे भी विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

नई इकाई ने गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण कार्य में तेजी लाने, आर्ट्स फैकल्टी की मरम्मत को लेकर आंदोलन तैयार करने तथा BCA भवन के निर्माण की मांग को लेकर आवाज उठाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा PTA के माध्यम से विद्यार्थियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ के खिलाफ आंदोलन तथा महाविद्यालय में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

नई इकाई ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर SFI आने वाले समय में सक्रिय रूप से कार्य करेगी और छात्र मांगों को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Share the news