Shimla: कर्नाटक में श्रीश्री रविशंकर से मिले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

खबर अभी अभी
शिमला ,
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से भेंट की।
Sukhvinder Singh Sukhu ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु Sri Sri Ravi Shankar से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक मूल्यों, प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण और समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान श्रीश्री रविशंकर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, गो संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में स्थित आश्रमों और आध्यात्मिक संस्थानों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है तथा सरकार इन मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आश्रम में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि गोसेवा कर उन्हें अद्भुत शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि आश्रम का शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण मन को सुकून देने वाला है। साथ ही, आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मिलकर उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ।

उन्होंने कहा कि आश्रम में सेवा, साधना और संस्कारों का जो वातावरण देखने को मिला, वह बेहद प्रेरणादायक है। यहां लोगों द्वारा समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिव्य अनुभव उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा और इस प्रकार की आध्यात्मिक यात्राएं व्यक्ति को मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।

Share the news