
30/7/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी
दिनांक 29.07.2026 को उदघोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए अभियोग संख्या 90/18, दिनांक 27.07.2018, मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21, थाना सादर कुल्लू में वांछित उद्घोषित अपराधी धीरज सिंगारी (आयु 49 वर्ष), पुत्र स्व कुलभूषण निवासी पैलेस कॉलोनी नियर BRO ऑफिस आर्मी कैंटीन, जेल रोड हाल पता शीशामाटी, कुल्लू को चतरोखडी चौक सुंदरनगर, ज़िला मंडी से गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश-II, कुल्लू द्वारा दिनांक 08.01.2025 को उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।






