
19 अगस्त 2026 | खबर अभी-अभी | मंडी

करसोग पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सनारली के शंकर देहरा चौक पर एक महिंद्रा कैंपर से 40 पेटी देसी शराब बरामद की है। बरामद शराब में कुल 480 बोतलें “ऊना नंबर-01” शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को थाना करसोग की टीम रात्रि गश्त, यातायात चैकिंग और अवैध शराब व मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने HP-25A-0671 नंबर के महिंद्रा कैंपर को चैकिंग के लिए रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर उसके पिछले ढाले में नीले रंग की प्लास्टिक तरपाल से ढकी हुई देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान विनोद कुमार निवासी डाकघर तेवन, तहसील करसोग, जिला मंडी के रूप में की है।
पुलिस ने मामले में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत थाना करसोग में अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।





