
कुल्लू –
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पंचायत चुनावों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 5756 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं, जबकि नियमों के मापदंडों पर खरा न उतरने के कारण कुल 26 नामांकन आंकड़ों के अनुसार, प्रधान पद के लिए 1309 नामांकन सही पाए गए और 3 रद्द किए गए।
उप-प्रधान पद हेतु 1201 नामांकन वैध रहे जबकि 4 को निरस्त किया गया। पंचायत वार्ड सदस्य श्रेणी में सबसे अधिक 2769 नामांकन वैध पाए गए, जबकि इसी वर्ग में सर्वाधिक 13 नामांकन रद्द हुए हैं। पंचायत समिति सदस्य के लिए सभी 412 नामांकन पत्र सही पाए गए और एक भी नामांकन खारिज नहीं हुआ।
जिला परिषद सदस्य के लिए 65 नामांकन वैध पाए गए हैं और 6 पत्रों को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब आगामी प्रक्रियाओं के लिए तैयार है ताकि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…





