कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उद्घोषित अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार

खबर अभी-अभी | कुल्लू, 20 अगस्त 2026।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट

कुल्लू पुलिस के उद्घोषित अपराधी सेल की टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए NDPS Act के वर्ष 2018 में थाना भुंतर में दर्ज मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को उद्घोषित अपराधी सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन कुमार उर्फ सोनू (32 वर्ष), निवासी गुभाना, जिला झज्जर, हरियाणा को बहादुरगढ़ स्थित एवेन्यू-37 मॉल की पार्किंग से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, उक्त आरोपी को विशेष न्यायाधीश-II, कुल्लू की अदालत ने 16 जनवरी 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share the news