कुल्लू शहर में 102 आवारा कुत्तों का रेबीज टीकाकरण, अभियान जारी

खबर अभी-अभी | 21 अगस्त, 2026 | कुल्लू।

कुल्लू शहर में आवारा कुत्तों को रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी कुल्लू डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि मनाली स्ट्रेज और पशुपालन विभाग कुल्लू के संयुक्त प्रयास से यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत लोअर ढालपुर, सरवरी बाजार, लौरन, शीशामाटी और शीशामाटी बिहाल क्षेत्रों में अब तक 102 आवारा कुत्तों का रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है।

डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में पशुपालन विभाग कुल्लू की SVO डॉ. आशा और उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली स्ट्रेज और पशुपालन विभाग की टीमें आगे भी कुल्लू शहर में आवारा कुत्तों का रेबीज टीकाकरण जारी रखेंगी।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई आवारा कुत्ता है, जिसे वे नियमित रूप से खाना खिलाते हैं या उसकी देखभाल करते हैं, तो इसकी जानकारी टीकाकरण टीम को दें और अभियान में सहयोग करें।

डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि जनता के सहयोग से ही कुल्लू शहर को रेबीज से सुरक्षित बनाने के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है।

Share the news