गंगोत्री से कांवड़ लाने रवाना हुआ हर-हर गंगे शिव कांवड़ सेवा संघ का 22 सदस्यीय दल विशेष रथ पर लाई जाएगी कांवड़ 10 अगस्त को कुनिहार पहुंचकर विभिन्न शिवालयों में होगा गंगाजल से जलाभिषेक

सोलन,27/07/2026
खबर अभी अभी


सावन मास के पावन अवसर पर हर-हर गंगे शिव कांवड़ सेवा संघ हाटकोट कुनिहार का 22 सदस्यीय दल पहली बार गंगोत्री से पवित्र कांवड़ लाने के लिए रवाना हो गया। संघ के विनीत भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित यह संघ की 14 वीं पैदल कांवड़ यात्रा है। श्रद्धालुओं में इस धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है।
संघ के सदस्य नीरज शर्मा और विनीत भारद्वाज ने बताया कि दल गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर हरिद्वार होते हुए कुनिहार पहुंचेगा। 29 जुलाई से गंगोत्री से पैदल कांवड़ यात्रा शुरू होगी। जो 10 अगस्त को कुनिहार पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा का मुख्य आकर्षण विशेष रथ रहेगा। कांवड़ को विशेष रूप से तैयार किए गए रथ पर स्थापित किया जाएगा। जिसे कांवड़िए पूरे मार्ग में पैदल चलते हुए अपने हाथों से खींचकर हरिद्वार से कुनिहार तक लाएंगे।
कुनिहार पहुंचने पर कांवड़ यात्रा पूरे क्षेत्र की परिक्रमा करेगी। इसके बाद शिव मंदिर तालाब, प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर हाटकोट, शिव तांडव गुफा कुनिहार सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का 11 अगस्त को जलाभिषेक किया जाएगा। तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाएगी।
इस धार्मिक यात्रा में विनीत भारद्वाज, देशराज शर्मा, नीरज शर्मा, पवन पुरी, अभिनव झांजी
कार्तिक, कमू,गुरमीत, कुश,राहुल, सुरजीत, काशु,दीपक, हप्पू, सुजल, काकू,मोहित,लक्की,नंदलाल सहित संघ के अन्य सदस्य भाग ले रहे हैं। श्रद्धालुओं ने यात्रा की सफलता एवं मंगलमय समापन के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

Share the news