
खबर अभी-अभी | 21 अगस्त, 2026 | सुंदरनगर, मंडी

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सुंदरनगर निवासी कमलजीत की इग्निस कार पिछले करीब दो महीने से घर में खड़ी है, लेकिन इसके बावजूद जयपुर में उसी वाहन नंबर के आधार पर चालान कट गया।
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चालान में स्कोडा कार की तस्वीर दिखाई गई है, जबकि कमलजीत के पास इग्निस कार है। वाहन मालिक का कहना है कि उनकी गाड़ी पिछले करीब दो महीने से घर से बाहर ही नहीं निकली है।
गलत वाहन नंबर के आधार पर चालान कटने से वाहन मालिक परेशान है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर घर में खड़ी गाड़ी का जयपुर में चालान कैसे कट गया और चालान में दूसरे वाहन की तस्वीर क्यों दिखाई गई।
मामला वाहन नंबर की गलत पहचान, नंबर प्लेट की क्लोनिंग या ई-चालान प्रणाली में किसी तकनीकी त्रुटि से जुड़ा हो सकता है। वाहन मालिक ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर सही तथ्य सामने लाने और गलत चालान को निरस्त करने की मांग की है।






