देहरा ब्लॉक समिति पर भाजपा का कब्जा, विनोद कुमार अध्यक्ष और रुबीना उपाध्यक्ष निर्वाचित

29/7/2026
काँगड़ा
खबर अभी अभी

देहरा ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ब्लॉक समिति पर कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार तथा उपाध्यक्ष पद पर रुबीना निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

जीत के बाद देहरा स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, नवनिर्वाचित ब्लॉक समिति अध्यक्ष विनोद कुमार तथा उपाध्यक्ष रुबीना भी मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों जनप्रतिनिधि सभी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

वहीं, उपाध्यक्ष रुबीना ने सभी सदस्यों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और ब्लॉक समिति के माध्यम से जनहित के कार्यों को गति दी जाएगी।

Share the news