धर्मशाला में बड़ा सड़क हादसा, बस की टक्कर से 11 से ज्यादा लोग घायल

खबर अभी अभी ,
धर्मशाला में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां धर्मशाला से पालमपुर जा रही एक निजी बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार 11 से अधिक लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, निजी बस रोजाना की तरह धर्मशाला से पालमपुर के लिए रवाना हुई थी।
रास्ते में अचानक चालक के नियंत्रण खो देने के कारण बस डीसी ऑफिस की दीवार से जा टकराई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए 11 से अधिक लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल (जोनल हॉस्पिटल) धर्मशाला भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तकनीकी खराबी या तेज रफ्तार हो सकती है, लेकिन असल कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही लग पाएगा।

Share the news