
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

निर्मला रानी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बद्दी में रोटरी और ब्लड बैंक सोसाइटी के सौजन्य से प्रथम ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में एसपी मोहित चावला व अध्यक्ष आर. जी. गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस आयोजन में बढ़चड़कर लोगो ने रक्तदान किया।

कुल 119 डोनर्स ने रक्तदान किया। और साथ ही सभी लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में भी बताया गया ।इस दौरान कई लोग ऐसे थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया, और कई लोग ऐसे थे जो 20 से 25 बार भी रक्तदान कर चुके हैं। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर्स अंकुर गोयल , अमन भांबा, योगेश सिंगला, इशू गोयल भी मुख्य रूम से उपस्थित रहे।

और विशेष अतिथि के तौर पर विपुल खुराना, रोहित गर्ग और साथ ही जीएम चंद्र बर्मन शर्मा, जीएम दिनेश बीरपाली , जीएम नरेंद्र गोयल , और ओम प्रकाश, भावना, रितेश शर्मा ,नोबेल किशोर, राकेश राय, मोहन सिंह, संतराम और अजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी रक्त दाताओं को रक्तदान करने के लिए सर्टिफिकेट भी दिए गए।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





