
1 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुल्लू

पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत के बाद कुल्लू इकाई की ओर से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में विजय उत्सव मनाया गया। ABVP कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में कॉलेज परिसर में जश्न मनाया और संगठन के पक्ष में नारेबाजी की।
ABVP कुल्लू इकाई ने पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मिली जीत को ऐतिहासिक और छात्रशक्ति के विश्वास की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत छात्रहितों के लिए लगातार किए जा रहे संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति छात्रों के समर्थन को दर्शाती है।
‘जीत का भगवा लहराया, छात्रशक्ति ने इतिहास रचाया’
इस अवसर पर ABVP से जुड़े ऋतिक कार्तिक ने कहा, “जीत का भगवा लहराया, छात्रशक्ति ने इतिहास रचाया।” उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मिली भारी जीत संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि छात्रों के विश्वास की जीत है। उनके अनुसार छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना ABVP की प्राथमिकता है।
‘जहां छात्रहित की बात होगी, वहां ABVP साथ खड़ी होगी’
ABVP कुल्लू इकाई ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में मिली जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। संगठन का दावा है कि यह जीत छात्रहितों के लिए किए जा रहे संघर्ष को और मजबूती देगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहां भी छात्रहित की बात होगी, वहां ABVP छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने इसे राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रशक्ति के विश्वास की जीत बताया।
विजय उत्सव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में संगठन की जीत पर खुशी जाहिर की।





