भारत की निजी अंतरिक्ष उड़ान को नया मुकाम, 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लॉन्च होगा विक्रम-1 रॉकेट

खबर अभी अभी
नई दिल्ली/हैदराबाद:
Skyroot Aerospace ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसके विक्रम-1 (Vikram-1) रॉकेट का पहला परीक्षण प्रक्षेपण 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच किसी भी दिन किया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार, मौसम और तकनीकी परिस्थितियों के आधार पर लॉन्च की सटीक तारीख तय की जाएगी। विक्रम-1 स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला कक्षीय प्रक्षेपण यान है, जिसे छोटे उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में स्थापित करने के लिए विकसित किया गया है।

यह मिशन भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यदि परीक्षण सफल रहता है, तो स्काईरूट एयरोस्पेस निजी क्षेत्र से कक्षीय रॉकेट लॉन्च करने वाली भारत की पहली कंपनी बन सकती है।

इस मिशन पर देश और वैश्विक अंतरिक्ष उद्योग की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह भारत के तेजी से बढ़ते निजी स्पेस सेक्टर के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Share the news